पटना कोचिंग जगत में महासंग्राम: खान सर पर लगे गंभीर आरोप, पुलिस ने कोचिंग पर चिपकाया नोटिस; 'खिलजी' से हुई तुलना
पटना कोचिंग जगत में महासंग्राम: खान सर पर लगे गंभीर आरोप, पुलिस ने कोचिंग पर चिपकाया नोटिस; 'खिलजी' से हुई तुलना।। विशेष संवाददाता, पटना /N5: शिक्षा के गढ़ माने जाने वाले पटना का कोचिंग उद्योग इस समय एक भीषण विवाद और कानूनी जंग के अखाड़े में तब्दील हो चुका है। बिहार की दो बड़ी कोचिंग संस्थाओं—खान ग्लोबल स्टडीज (खान सर) और ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी (रौशन आनंद) के बीच का यह टकराव अब चरम पर पहुंच गया है। आरोप लग रहे हैं कि पटना में एकछत्र राज स्थापित करने की होड़ ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था की साख को दांव पर लगा दिया है और पूरे माहौल को विनाश के कगार पर ला खड़ा किया है। खान ग्लोबल स्टडीज पर पुलिस का नोटिस, पूछताछ से भागने का आरोप। पटना की कदमकुआं थाना पुलिस ने 'खान ग्लोबल स्टडीज' के दफ्तर पर एक आधिकारिक नोटिस चस्पा किया है। स्टाफ को समन: पुलिस ने कोचिंग विवाद मामले (कदमकुआं केस) में पूछताछ के लिए खान सर के स्टाफ कन्हैया सिंह, अजीत कुमार और अंकित कुमार पाण्डेय को तलब किया है। असहयोग का आरोप: नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि ये लोग पुलिस जांच और पूछताछ में सहयोग नहीं...