Posts

भाजपा सरकार युवाओं की पीढ़ियां और उनका भविष्य बर्बाद कर रही है: आरजेडी नेत्री कंचना यादव

Image
भाजपा सरकार युवाओं की पीढ़ियां और उनका भविष्य बर्बाद कर रही है: आरजेडी नेत्री कंचना यादव।। ​ N5/नई दिल्ली / पटना:  राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की नेता कंचना यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर सामने आए उनके एक बयान में उन्होंने सरकार की नीतियों, विशेषकर शिक्षा और रोजगार के मोर्चे पर, गंभीर सवाल उठाए हैं और तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया है। ​###परीक्षाओं और नौकरियों के खात्मे का आरोप: ​कंचना यादव ने केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा, "भाजपा की सरकार एकदम बेहूदा सरकार है, नालायक सरकार है। देशद्रोही सरकार है।" ​आरजेडी नेत्री ने आगे आरोप लगाया कि इस सरकार ने देश में परीक्षाओं और नौकरियों की व्यवस्था को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह स्थिति देश के बच्चों की जिंदगी को खत्म करने की कगार पर ले जा रही है। ​###प्रमुख परीक्षाओं में गड़बड़ी पर उठाए सवाल ​देश में हाल के दिनों में विभिन्न प्रतियोगी और राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं मे...

​हिमाचल में भीषण गर्मी से धधके जंगल: शिमला और सोलन में आग से करोड़ों की संपदा का नुकसान।।

Image
​हिमाचल में भीषण गर्मी से धधके जंगल: शिमला और सोलन में आग से करोड़ों की संपदा का नुकसान।। ​N5/शिमला: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी के कारण जंगलों में आग लगने की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। शिमला जिले के कोटखाई के शिलडू गांव के जंगल में आग लगने की ताजा ख़बर है।   ​वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से जंगलों में आग लगने की खबरें आ रही हैं।  हिमाचल प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और सूखे की मार झेल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप राज्य के जंगलों में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हुई है।  मई 2026 में अब तक राज्य में आगजनी के 248 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं स्रोत बता रहे हैं।   ​आग का तांडव और स्थिति की गंभीरता की ख़बर इस तरह के हैं: ​शिमला जिले के कोटखाई के शिलडू गांव और आसपास के क्षेत्रों से जंगलों में आग लगने की खबरें सामने आई हैं।  जैसा कि फोटो में भी देखा जा सकता है। आग की ये लपटें इतनी विकराल थीं कि इन्होंने कई क्षेत्रों में स्थानीय धार्मिक स्थलों और आबादी के करीब तक पहुंच बना ली थी।     ​सोलन का कसौली क्षेत्र। यहां एक बड़ी वन अग्...

केरल में ED की छापेमारी के बाद पूर्व CM पिनाराई विजयन के आवास के बाहर हंगामा, सियासी पारा चढ़ा।।

Image
केरल में ED की छापेमारी के बाद पूर्व CM पिनाराई विजयन के आवास के बाहर हंगामा, सियासी पारा चढ़ा।। ​N5/तिरुवनंतपुरम: केरल की राजनीति में इस समय हलचल तेज है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा 'कोचीन मिनरल्स एंड रटाइल लिमिटेड' (CMRL) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई छापेमारी के बाद राज्य में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।  मंगलवार (27 मई 2026) को हुई इस कार्रवाई ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में बहस छेड़ दी है।   ​क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं; ​ED ने CMRL मामले की जांच के सिलसिले में केरल में 10 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केरल का विपक्ष के नेता (LoP) पिनाराई विजयन का तिरुवनंतपुरम स्थित आवास भी शामिल रहा।  इस जांच में पिनाराई विजयन के दामाद पी.ए. मोहम्मद रियास और कुछ वरिष्ठ CMRL अधिकारियों के आवास भी शामिल रहे।   छापेमारी के बाद जब ED अधिकारी वहां से निकल रहे थे, तो CPI(M) कार्यकर्ताओं ने उनके वाहन पर हमला कर दिया और भारी हंगामा किया। राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन के नेतृत्व में CPI(M) कार्यकर्ताओं ने इसे केंद्र सरकार ...

मुंबई इंडियंस के लिए 'मिडल-ऑर्डर' का संघर्ष: सूर्यकुमार यादव का फॉर्म ।।

Image
मुंबई इंडियंस के लिए 'मिडल-ऑर्डर' का संघर्ष: सूर्यकुमार यादव का फॉर्म ।। ​N5/ मुंबई खेल:  सूर्यकुमार यादव का फॉर्म में न होना मुंबई इंडियंस के लिए केवल व्यक्तिगत नुकसान नहीं था, बल्कि यह टीम के पूरे मिडिल-ऑर्डर के ढहने का प्रमुख कारण बना। सूर्यकुमार आमतौर पर मैच के बीच के ओवरों (7 से 15 ओवर) में खेल को संभालने के लिए जाने जाते हैं। इस सीजन में उनके जल्दी आउट होने के कारण टीम पर दबाव लगातार बना रहा, जिससे निचला क्रम भी खुलकर नहीं खेल सका। ​तकनीकी दृष्टिकोण: क्या गेंदबाज स्काई की कमजोरी पकड़ चुके हैं? ​क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल सूर्यकुमार को गेंदबाजों ने एक अलग रणनीति से घेरा। 'स्काई' को अपनी पारंपरिक लेग-साइड की गेंदों पर शॉट मारने में दिक्कत हुई और गेंदबाजों ने उन्हें ऑफ-स्टंप के बाहर वाइड यॉर्कर और धीमी गति की गेंदों (slow cutters) का लगातार सामना कराया। इस बदलाव के कारण सूर्यकुमार ने कई बार गलत टाइमिंग के साथ शॉट्स खेले और आउट हुए। ​कुछ विश्लेषकों का यह भी मानना है कि कप्तानी का अतिरिक्त दबाव उनके स्वाभाविक खेल पर हावी रहा। जब एक बल्लेबाज टीम का मुख्य आ...

NEET के बाद अब SSC GD छात्रों का फूटा गुस्सा, परीक्षा रद्द होने पर लखनऊ में जमकर हुआ हंगामा

Image
NEET के बाद अब SSC GD छात्रों का फूटा गुस्सा, परीक्षा रद्द होने पर लखनऊ में जमकर हुआ हंगामा ​N5/लखनऊ/27मई: नीट (NEET) विवाद के बीच अब प्रतियोगी परीक्षाओं के माहौल में एक और तनावपूर्ण घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ में आयोजित होने वाली SSC GD की परीक्षा को अचानक रद्द कर दिया गया, जिससे परीक्षार्थियों में भारी आक्रोश फैल गया। ​क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं। लखनऊ में 25 मई को SSC GD की परीक्षा निर्धारित थी। परीक्षार्थी पूरी तैयारी के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे थे, लेकिन ऐन वक्त पर परीक्षा के अचानक रद्द होने की घोषणा कर दी गई। परीक्षा का अचानक रद्द होने से नाराज परीक्षार्थियों ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा किया। बताया गया है कि आक्रोशित छात्रों ने परीक्षा केंद्र के बाहर तोड़फोड़ भी की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। वहीं, प्रयागराज के झूंसी स्थित सुनीता सिंह महिला महाविद्यालय में SSC GD की परीक्षा के दौरान कथित गड़बड़ियों के चलते छात्रों ने पूरे केंद्र में तोड़फोड़ की। इन घटनाओं के चलते छात्रों में सरकार के प्रति काफी नाराजगी देखी जा रही है।...

​जैसलमेर डंपिंग यार्ड में सैकड़ों मृत गायों के मिलने पर देश में मचा हाहाकार प्रशासन के हाथ-पांव फुल गए।।

Image
​जैसलमेर डंपिंग यार्ड में सैकड़ों मृत गायों के मिलने पर देश में मचा हाहाकार प्रशासन के हाथ-पांव फुल गए।। ​ N5/ जैसलमेर/भारत: राजस्थान के जैसलमेर में रामगढ़ मार्ग स्थित नगर परिषद के डंपिंग यार्ड से एक अत्यंत दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ करीब 500 से अधिक गायों के सड़े-गले शव पाए गए हैं। इस घटना ने स्थानीय निवासियों और गौ प्रेमियों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।   ​#### घटना की पृष्ठभूमि   ​वीडियो वायरल: शनिवार को कुछ स्थानीय लोगों और गौ सेवकों ने डंपिंग यार्ड में मृत गायों का भयावह मंजर देखा और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।   ​प्रशासन की लापरवाही: नगर परिषद द्वारा मृत पशुओं के निपटान के लिए एक ठेकेदार को नियुक्त किया गया था, लेकिन ठेकेदार द्वारा सही ढंग से निस्तारण न करने के कारण वहां शवों का अंबार लग गया।   ​#### प्रशासनिक कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।  ​जांच के आदेश दे दिये गए हैं। जैसलमेर जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत फैक्च...

कर्नाटक में NEET छात्रा ने की आत्महत्या, पढ़ाई में मेधावी थी भाग्यश्री।।

Image
कर्नाटक में NEET छात्रा ने की आत्महत्या, पढ़ाई में मेधावी थी भाग्यश्री।। N5/कलबुर्गी, कर्नाटक//26मई 2026: कर्नाटक में एक NEET छात्रा की आत्महत्या से जुड़ी दुखद घटना की ख़बर है। मीडिया रिपोर्ट्स और आधिकारिक जानकारी के आधार पर हम इस खबर को विस्तृत विवरण के साथ बताने का प्रयास करेंगे। ​कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 18 वर्षीय NEET अभ्यर्थी भाग्यश्री ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने एक बार फिर NEET प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और उन पर पड़ने वाले दबाव को लेकर गंभीर बहस भारत में छेड़ दी है।   ​ घटना का विवरण कुछ इस प्रकार से हैं।। ​मेधावी छात्रा भाग्यश्री पढ़ाई में काफी होनहार थी। उनके पिता राजशेखर के अनुसार, उसने अपनी PUC (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं में 92 प्रतिशत अंक हासिल कीं थीं।   NEET परीक्षा का तनाव ने भाग्यश्री को ये हाल पर लाकर खङा कर दिया। उन्होंने हाल ही में NEET-UG की परीक्षा दी थी। परिजनों का कहना है, "वह पढ़ाई में अच्छी थी और उसने परीक्षा भी अच्छी दी थी, लेकिन हा...