भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव का तंज: कहीं ये तो नहीं कहेंगे प्रश्न सुनने का मूड नहीं है।
भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव का तंज: कहीं ये तो नहीं कहेंगे प्रश्न सुनने का मूड नहीं है। लखनऊ/N5: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता योगी आदित्यनाथ नाथ ने एक प्रेस वार्त बुलाई, लेकिन इस वार्त की सच्चाई ये निकली की भाजपा नेता ने प्रेस का एक भी सवाल नहीं लिया। प्रेस की ओर से एक महिला पत्रकार ने भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सभी प्रेस के सामने कहा कि आपने तो हमारा सवाल लिया हीं नहीं। क्या हमे अपनी बात सुनाने के लिए बुलाया था। पत्रकारों के सवाल न लेने पर महिला पत्रकार ने मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को सबके सामने घेरा । जिसके बाद से उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसको लेकर कुछ इस तरह से बीजेपी मुख्यमंत्री पर तंज कसा है। "कहीं ये तो नहीं कहेंगे प्रश्न सुनने का मूड नहीं है - अखिलेश यादव सपा प्रमुख।" भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 'संकल्प अभियान' के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जोरदार हमला बोला ...