Skip to main content

लोहिया पार्क में उमङा जनसैलाब: अखिलेश यादव ने किए सीधे संवाद कार्यक्रम

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सीधे संवाद कार्यक्रम के दौरान आज लोहिया पार्क में जनसैलाब उमड़ पड़ा। पार्क परिसर समर्थकों से खचाखच भरा नज़र आया। लोगों ने कहा, "कार्यक्रम में केवल युवा ही नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लेकर पहुंचे समाज के हर वर्ग के लोग उपस्थित रहे। विशेष रूप से युवाओं और शिक्षकों की भारी भागीदारी ने इस कार्यक्रम को एक जनआंदोलन का रूप दे दिया है कि ख़बर है।"
मंच से जनता और समर्थकों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने युवाओं तथा शिक्षकों से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर सीधे संवाद किया। उन्होंने रोजगार, शिक्षा नीति और पुरानी पेंशन योजना जैसे ज्वलंत विषयों पर सरकार की नीतियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का युवा और शिक्षक अब बदलाव का मन बना चुके हैं और वे प्रदेश में लोकतंत्र व सामाजिक न्याय की पुनर्स्थापना के लिए पूरी तरह एकजुट हैं।
कार्यक्रम के दौरान कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने सपा के संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव ('नेता जी') के विचारों को याद किया। लोगों ने एकजुट होकर कहा, "माननीय स्व. नेता जी ने कहा था कि समाजवादी पार्टी कभी बूढ़ी नहीं होगी क्योंकि यह युवाओं की पार्टी है। पिछले कई सालों से यह बात धरातल पर सच साबित भी हो रही है।" उपस्थित जनसमूह का उत्साह देखकर यह साफ झलक रहा था कि पार्टी का कैडर और युवा मोर्चा पूरी ऊर्जा के साथ चुनावी समर के लिए तैयार है।
शिक्षकों और युवाओं ने भी संवाद के दौरान अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रखा। अखिलेश यादव ने उन्हें भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी हमेशा से छात्रों, बेरोजगारों और शिक्षक वर्ग के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ती रही है और भविष्य में भी उनकी हर वाजिब मांग के साथ खड़ी रहेगी। लोहिया पार्क में जुटी यह अभूतपूर्व भीड़ आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से एक बड़ा संदेश मानी जा रही है।
(रिपोर्ट- शैलेन्द्र कुमार न्यूज डेस्क N5)
Shailendra Kumar
Follow: Facebook

LATEST
EDITORIAL