संगम विहार में देर रात दुस्साहसिक वारदात: सैनिक बाजार के घर से लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
संगम विहार में देर रात दुस्साहसिक वारदात: सैनिक बाजार के घर से लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम नई दिल्ली/N5: राजधानी दिल्ली के संगम विहार स्थित सैनिक बाज़ार इलाके में रविवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाशों ने एक रिहाइशी मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया है कि ख़बर प्रकाश में आई है । घटना रविवार रात्रि की है, जिससे पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल व्याप्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार जब रात में सो रहा था, तब चोरों ने घर में घुसकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। परिवार को घटना की भनक तब लगी जब उन्होंने सुबह सामान बिखरा हुआ देखा। इसके तुरंत बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस और FSL टीम ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आई और मौका-ए-वारदात पर पहुंची। पुलिस के साथ-साथ फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की विशेष टीम भी साक्ष्य एकत्र करने के लिए घटनास्थल पर मौजूद है। FSL की टीम फिंगरप्रिंट्स, फुटप्रिंट्स और अन्य भौतिक सबूतों...