Skip to main content

Tejashwi Yadav का PM Modi पर तीखा हमला, GDP के आंकड़ों को बताया 'बनावटी'

Tejashwi Yadav का PM Modi पर तीखा हमला, GDP के आंकड़ों को बताया 'बनावटी'

पटना/बिहार/N5: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के उस बयान को खारिज कर दिया है, जिसमें मोदी देश के जीडीप ग्रोथ रेट के हवाले कहते हैं कि देश विकास कर रहा है। इसके लिए तेजस्वी यादव ठोस तर्क दिए है और पीएम के इस बयान को बौना साबित कर दिए है। 
बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की विकास दर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए केंद्र सरकार के दावों और जीडीपी आंकड़ों पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि वे "Reel से बाहर निकलकर Reality की बात करें"।

बनावटी आंकड़ों और हेडलाइंस में नहीं दिखती असली GDP
तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के बयानों और दावों पर तंज कसते हुए बोला है कि देश की असली आर्थिक स्थिति बनावटी आंकड़ों और मीडिया की सुर्खियों (Headlines) में दर्ज नहीं होती। असली विकास तो जमीन पर आम लोगों के जीवन स्तर, उनकी जेब की स्थिति और उनकी रसोई के खर्च में नजर आता है।
आरजेडी नेता ने केंद्र सरकार के प्रचार तंत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार जो दिखाती है, असल में वैसा होता नहीं है। वहीं दूसरी ओर, जो चीजें सरकार छुपाती है या नहीं दिखाती है, वही असलियत में धरातल पर लोगों को झेलनी पड़ रही है।

पड़ोसी देशों की प्रति व्यक्ति आय का दिया हवाला
जीडीपी ग्रोथ के दावों को खारिज करने के लिए तेजस्वी यादव ने ठोस आंकड़े और उदाहरण सामने रखे। उन्होंने प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) का जिक्र करते हुए कहा कि बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका जैसे छोटे पड़ोसी देशों की प्रति व्यक्ति आय भी भारत से अधिक है। ऐसे में प्रधानमंत्री किस बात की जीडीपी ग्रोथ का ढिंढोरा पीट रहे हैं?

"12 साल हो गए, अब तो झूठ और जुमले छोड़िए"
केंद्र में भाजपा सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने कहा कि इतने लंबे समय के बाद भी स्थिति में वास्तविक सुधार नहीं आया है। उन्होंने पीएम मोदी से अपील करते हुए लिखा कि 12 साल का समय बीत जाने के बाद अब सरकार को झूठ और जुमलों की राजनीति छोड़कर धरातल पर आम जनता के लिए काम करना चाहिए। तेजस्वी यादव का यह बयान अब सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में तेजी से चर्चा का विषय बन गया 
है।
 (रिपोर्ट- शैलेन्द्र कुमार न्यूज डेस्क N5)
                   #Watch👇
Shailendra Kumar
Follow: Facebook

OPINION

View All

POLITICS

View All

BIHAR

View All

CRIME

View All