Skip to main content

सूर्यकुमार यादव बने 'जीतो प्रीमियर लीग' के ब्रांड एम्बेसेडर, कोलंबो में भव्य उद्घाटन धुआंधार चल रहा है खेल।

सूर्यकुमार यादव बने 'जीतो प्रीमियर लीग' के ब्रांड एम्बेसेडर, कोलंबो में भव्य उद्घाटन धुआंधार चल रहा है खेल। 

कोलंबो/N5: भारतीय टी-20 टीम के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को 'जीतो प्रीमियर लीग' (JPL) के पहले अंतरराष्ट्रीय संस्करण का आधिकारिक ब्रांड एम्बेसेडर चुना गया। इस भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 24 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में किया जा रहा है।
कोलंबो में आयोजित हुए इस लीग के भव्य उद्घाटन समारोह में सूर्यकुमार यादव विशेष रूप से पहुंचे। उनके साथ इस कार्यक्रम में पूर्व मिस वर्ल्ड व अभिनेत्री मानुषी छिल्लर और श्रीलंका के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान सूर्यकुमार यादव ने स्थानीय प्रशंसकों और खिलाड़ियों के साथ बातचीत की और इस लीग को कम्युनिटी क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया।
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट भारत की सबसे बड़ी कम्युनिटी क्रिकेट लीग के रूप में प्रमोट किया जा रहा है। इसका उद्देश्य खेल के माध्यम से समाज में एकता, स्वास्थ्य और युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है।

टूर्नामेंट की प्रमुख विशेषताएं: 
लीग में भारत के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली कुल 12 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा ले रही हैं। 12 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में लगभग 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनके बीच कुल 33 रोमांचक मैच खेले जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रीलंका के प्रसिद्ध स्टेडियमों में आयोजित होने से इस लीग को एक बड़ा मंच और वैश्विक पहचान मिली है।

जीतो प्रीमियर लीग (JPL 2026) इस समय श्रीलंका के कोलंबो स्थित CCC क्रिकेट ग्राउंड में पूरे रोमांच के साथ चल रही है। टूर्नामेंट की ताज़ा स्थिति ये है कि 25 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट अब अपने ग्रुप स्टेज (लीग राउंड) के आखिरी दौर में प्रवेश कर चुका है। लीग मुकाबले 3 सितंबर तक चलेंगे। 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है। 'पुणे पेशवाज़' और 'बैंगलोर ब्लास्टर्स' जैसी टीमें शानदार प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। 4 सितंबर को क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर मैच खेले जाएंगे। 5 सितंबर को क्वालिफायर 2 और ग्रैंड फ़ाइनल आयोजित होगा। भारत और श्रीलंका में इस कम्युनिटी क्रिकेट लीग का लाइव प्रसारण OTT प्लेटफॉर्म Sony LIV और CricHeroes ऐप पर किया जा रहा है।

सूर्यकुमार यादव का इस लीग से जुड़ना जैन समुदाय के युवा खिलाड़ियों के लिए बेहद प्रेरणादायक साबित हो रहा है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि 'जीतो प्रीमियर लीग' जैसी पहल कम्युनिटी स्पोर्ट्स को एक नई पेशेवर पहचान देने का काम करेगी।सूर्यकुमार यादव के ब्रांड एम्बेसेडर के रूप में जुड़ने के बाद से इस टूर्नामेंट को काफी कवरेज मिल रही है।
 (रिपोर्ट- शैलेन्द्र कुमार स्पोर्ट डेस्क N5)
Shailendra Kumar
Follow: Facebook

OPINION

View All

POLITICS

View All

BIHAR

View All

CRIME

View All