Skip to main content

30-35 की उम्र और नई नौकरी? LIC न्यू एंडोमेंट प्लान (714) क्यों है, आपकी पहली पसंद!

"30 की उम्र में पहली जॉब: सुरक्षा, टैक्स बचत और गारंटीड वेल्थ का सही फॉर्मूला- सब एक साथ। "
Insurance/Patna/N5:
30-35 की उम्र और नई नौकरी? LIC न्यू एंडोमेंट प्लान (714) क्यों बनते जा रहा है युवाओं की पहली पसंद। बङा सवाल है यदि आप इस कैटिगरी में आते है यह लेख आपके लिए क्रांतिक साबित हो सकता है। 30 से 35 वर्ष की आयु जीवन का वह पड़ाव है जहाँ करियर में स्थिरता आने लगती है और साथ ही परिवार, शादी और बच्चों से जुड़ी जिम्मेदारियाँ भी दस्तक देने लगती हैं। इस उम्र में नई नौकरी की शुरुआत करना जितना रोमांचक होता है, अपनी गाढ़ी कमाई को सही जगह निवेश करना उतना ही चुनौतीपूर्ण। चलिए, इसका समाधान कुछ इस प्रकार से निकालते हैं। 

अगर आप शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर, एक ऐसा सुरक्षित विकल्प तलाश रहे हैं जो आपकी सेविंग्स को बढ़ाए भी और परिवार को वित्तीय सुरक्षा भी दे—तो LIC का न्यू एंडोमेंट प्लान (Plan 714) आपके लिए एकदम सही वित्तीय आधार (Financial Backbone) साबित हो सकता है।

क्यों खास है 30-35 की उम्र वालों के लिए यह प्लान?
1. अनुशासित बचत की शुरुआत (Disciplined Savings):
अक्सर नई जॉब में सैलरी आते ही गैर-ज़रूरी खर्च बढ़ जाते हैं। इस प्लान में मंथली ईसीएस (ECS) विकल्प चुनकर आप सैलरी आते ही अपने भविष्य के लिए ऑटोमैटिक बचत की आदत डाल सकते हैं।
2. परिवार के लिए 100% सुरक्षा कवच:
30 से 35 की उम्र में परिवार की जिम्मेदारियां सबसे ज्यादा होती हैं। पॉलिसी लेते ही आपको एक निश्चित सम एश्योर्ड (Life Cover) मिल जाता है। दुर्भाग्यवश किसी अनहोनी की स्थिति में आपके परिवार को बीमित राशि के साथ-साथ जमा बोनस का एकमुश्त भुगतान किया जाता है।
3. डबल टैक्स बेनिफिट (Tax-Free Returns): इसमें डबल टैक्स बेनिफिट की सुविधा उपलब्ध है। वो कैसे? चलिए जानते हैं।
 क. प्रीमियम पर छूट: आयकर की धारा 80C के तहत हर साल जमा प्रीमियम पर टैक्स छूट मिलती है।
 ख. टैक्स-फ्री मैच्योरिटी: एफडी (FD) के विपरीत, इस प्लान की मैच्योरिटी और डेथ बेनिफिट धारा 10(10D) के तहत पूरी तरह से कर-मुक्त (Tax-Free) होते हैं।

4. 50 की उम्र में बड़ा फंड (Early Retirement Fund): 
यदि आप 30 वर्ष की उम्र में 20 या 25 वर्ष की अवधि (Term) चुनते हैं, तो 50 से 55 वर्ष की आयु में—जब आपको बच्चों की उच्च शिक्षा या होम लोन खत्म करने के लिए बड़े फंड की जरूरत होगी—आपके पास एक सुरक्षित और बड़ा टैक्स-फ्री फंड तैयार होगा।
5. बिना सिबिल स्कोर के इमरजेंसी लोन सुविधा:
नौकरी के शुरुआती सालों में कई बार अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है। लगातार 2 वर्षों तक प्रीमियम भरने के बाद आप इस पॉलिसी पर बेहद आसान शर्तों और कम ब्याज दर पर लोन ले सकते हैं।

N5: 30 से 35 वर्ष की उम्र वित्तीय योजना बनाने का सबसे स्वर्णिम समय होता है। एलआईसी का न्यू एंडोमेंट प्लान (714) केवल एक जीवन बीमा पॉलिसी नहीं है, बल्कि यह आपके और आपके परिवार के सुरक्षित कल की गारंटी है। अगर आप अपने पोर्टफोलियो में बिना किसी रिस्क के गारंटीड रिटर्न और सुरक्षा चाहते हैं, तो आज ही इस प्लान से अपनी वित्तीय यात्रा की शुरुआत करें।
अधिक व स्पष्ट निर्देश के लिए अपने नजदीकी इंश्योरेंस एजेंट LIC Advisor से सम्पर्क करें और अच्छी तरह से समझे विचार-विमर्श करके निवेश करें। ऐसे हीं आर्थिक सलाह के लिए हमारे साथ बने रहें और हो सके तो हमें एक चाय की कीमत से मदद करें। धन्यवाद! 
 (रिपोर्ट- शैलेन्द्र कुमार पटना N5)
Shailendra Kumar
Follow: Facebook

OPINION

View All

POLITICS

View All

BIHAR

View All

CRIME

View All