एलआईसी की दो नई बीमा योजनाएं: जानें किस प्लान में क्या हैं फायदे और विशेषताएं।
Finance/N5:
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने विभिन्न आय वर्गों, वित्तीय जरूरतों और जीवन के अलग-अलग चरणों को ध्यान में रखते हुए दो नई बीमा योजनाएं बाजार में उतारी हैं। ये नई योजनाएं बचत, सुरक्षा, पेंशन/आय, टर्म प्लान और महिलाओं के लिए विशेष लाभ प्रदान करती हैं।
इन सभी दो नई योजनाओं का विवरण नीचे दिया गया है। आप अपने सुविधानुसार, अपने आर्थिक क्षमता व समय को देखते हुए किसी एक का चुनाव कर सकते हैं।👇
1. एलआईसी जीवन रक्षा (Plan 894)
👉परिचय: यह एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग pure-risk टर्म इंश्योरेंस प्लान है। यह मुख्य रूप से कम प्रीमियम पर परिवार को वित्तीय सुरक्षा (डेथ बेनिफिट) देने के लिए बनाया गया है।
👉मुख्य लाभ: कम खर्चीला जीवन कवर: पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की असमय मृत्यु होने पर नामांकित व्यक्ति को निश्चित बीमित राशि दी जाती है।
👉 प्रीमियम भुगतान के लचीले विकल्प: सिंगल, रेगुलर और लिमिटेड प्रीमियम भुगतान का विकल्प उपलब्ध।
👉 विशेष छूट: महिलाओं के लिए प्रीमियम दरों में विशेष छूट।
👉 बीमित राशि: न्यूनतम ₹5 लाख से अधिकतम ₹24 लाख तक की कवरेज।
2. एलआईसी बीमा प्लेटिनम (Plan 770)
👉 परिचय: यह एक सेविंग्स (बचत) और सुरक्षा का कॉम्बिनेशन प्लान है, जो गारंटीकृत रिटर्न और नियमित आय का लाभ देता है।
👉मुख्य लाभ: गारंटीकृत वृद्धि (Guaranteed Additions): प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान प्रति ₹1,000 प्रीमियम पर ₹70 की गारंटीकृत वृद्धि।
👉 रेगुलर इनकम बेनिफिट: प्रीमियम अवधि समाप्त होने के बाद पे-आउट अवधि के दौरान मूल बीमित राशि का 10% सालाना रेगुलर इनकम के रूप में मिलता है।
👉 बूस्टर इनकम बेनिफिट: पे-आउट अवधि के एक तय वर्ष में मूल बीमित राशि का 70% एकमुश्त बूस्टर इनकम के रूप में दिया जाता है।
आपको बता दूँ एलआईसी ने अभी हाल के समयों में अपने ग्राहकों के लिए छह नई बीमा योजना लेकर आई है। सभी के अपने अलग-अलग खासियत है।हम आपको दो बीमा प्लान के बारे में एक संक्षिप्त परिचय दिया है आगे और चार बीमा प्लान के बारे में बताएंगे।
(रिपोर्ट- शैलेन्द्र कुमार फाइनेंस डेस्क N5)
