Skip to main content

Cricket Updates- जो रूट के जल्दी आउट होने के बाद हैरी ब्रूक और इमिलिओ गे ने संभाली इंग्लैंड की बल्लेबाजी


Cricket Updates- जो रूट के जल्दी आउट होने के बाद हैरी ब्रूक और इमिलिओ गे ने संभाली इंग्लैंड की बल्लेबाजी

​एजबेस्टन (बर्मिंघम): पाकिस्तान को पहली पारी में महज 133 रनों पर ढेर करने के बाद मैदान पर उतरी इंग्लैंड की बल्लेबाजी की शुरुआत काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। शुरुआती झटकों और स्टार बल्लेबाज जो रूट के सस्ते में (महज 8 रन) में पवेलियन लौटने के बावजूद इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर बढ़त बना ली है।
शुरुआती झटके और जो रूट का फ्लॉप होना
पाकिस्तान के छोटे स्कोर के जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट (11 रन) और जॉर्डन कॉक्स (4 रन) सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद क्रीज पर आए अनुभवी बल्लेबाज जो रूट से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी पाकिस्तानी डेब्यू गेंदबाज रज़ाउल्लाह की गेंद पर एलबीडब्ल्यू होकर महज 8 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। 39 रन पर 3 विकेट गंवाकर इंग्लैंड की टीम एक वक्त मुश्किल में दिख रही थी। लेकिन...
गे और ब्रूक की शतकीय साझेदारी
गे और ब्रूक की शतकीय साझेदारी ने टीम को संकट से उबारने का जिम्मा  इमिलिओ गे और हैरी ब्रूक ने उठाया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 104 रनों की बेहतरीन शतकीय साझेदारी करके मैच का रुख पलट दिया। इमिलिओ गे ने संयम से बल्लेबाजी करते हुए 60 रनों का योगदान दिया और आउट होने से पहले टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
​हैरी ब्रूक की नाबाद फिफ्टी रहा चर्चा का खेल 
दूसरे छोर पर हैरी ब्रूक ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। ब्रूक ने बिना कोई जोखिम लिए 76 गेंदों में 4 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक (नाबाद 52 रन) पूरा किया। बीते कल के दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं और पाकिस्तान पर 23 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। ब्रूक के साथ डैन लॉरेंस (5 रन) क्रीज पर मौजूद हैं। हैरी ब्रूक ने अपनी शानदार फॉर्म का वीडियो। 
#Watch 👇
 (रिपोर्ट- शैलेन्द्र कुमार न्यूज डेस्क N5)
Shailendra Kumar
Follow: Facebook

OPINION

View All

POLITICS

View All

BIHAR

View All

CRIME

View All