भागलपुर में दर्दनाक हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 5 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 4 लोग शामिल।
भागलपुर/N5:
बिहार के भागलपुर जिले के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित कोयली खुटहा गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। सड़क किनारे जमा बाढ़ के पानी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई है कि ख़बर ने बिहार के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है, लोग सदमे में है। चारों तरफ दर्दनाक हवा चल रही है। लोगों में काफी दहशत है। घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गहराई का अंदाजा न मिलने से हुआ हादसा
स्थानीय निवासियों ने इस घटना से संबंधित सत्यता से बिहार को अवगत कराया। ग्रामीणों के अनुसार, सभी लोग सड़क किनारे भरे बाढ़ के पानी से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लग पाने के कारण एक बच्चा गहरे पानी में चला गया। जिसके बाद वे सभी- के - सभी गहरे पानी में समा गए और इनलोगो के डूबने से यह दर्दनाक हादसा हो गया।
"पहले एक हीं डूबे थे। लेकिन, इसको बचाने में दूसरा डूबने लगे , फिर इनको बचाने में तीसर और इसी प्रकार सभी पानी में डूब गए। इनमें से किन्हीं को तैरने नहीं आता था...-ग्रामीणों व जानकार।"
मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग
मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में जान गंवाने वाले पांच लोगों में से चार लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। वहीं इस घटना में एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, ऐसा बताया जा रहा है।
अस्पताल में इलाज जारी
गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (JLNMCH) के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उसकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
#Watch👇
(रिपोर्ट- शैलेन्द्र कुमार न्यूज डेस्क N5)
