Google news में अपना बेबसाईट डाले और हजारों-लाखों में ट्रैफिक पाने का सबसे सरल माध्यम है गूगल न्यूज।
Google news में अपना
बेबसाईट डाले और हजारों-लाखों में ट्रैफिक पाने का सबसे सरल माध्यम है गूगल न्यूज।
Patna,Bihar,N5:
ऐसे तो यह काम गूगल स्वंय कर देता है, लेकिन आप गूगल
को ऐसा करने के लिए अपनी वेबसाईट को गूगल के नज़र में ला सकते हैं। ऐसा करने से
आपकी वेबसाईट गूगल न्यूज में जल्द दिखने लग सकते हैं। इसके लिए पहला कदम आपको ये
होना चाहिए कि पहले आप इसकी जाँच करें। आप ये जाँच करें कि आपकी वेबसाइट Google
News में शामिल है या नहीं, यह पता करने के लिए आप
इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Google
Search में site: कमांड का इस्तेमाल
करें, सबसे पहले आप Google
(google.com) या Google News पर जाएं। सर्च बॉक्स
में अपनी वेबसाइट का यूआरएल दर्ज (जैसे site:yourwebsite.com) करें । अगर
आपकी साइट के आर्टिकल्स News टैब या news.google.com
के नतीजों में
दिख रहे हैं, तो आपकी वेबसाइट Google News में मौजूद है।
Google
Search Console में परफ़ॉर्मेंस चेक करें, अब आप अपने Google
Search Console अकाउंट में लॉगिन करें। और बाईं तरफ दिए गए मेन्यू में Performance
(प्रदर्शन) पर क्लिक करें। अगर आपकी वेबसाइट Google News में आ रही है, तो वहां
"Search Results" के साथ Google
News नाम का एक अलग टैब दिखेगा। वहां से आपको पता चल जाएगा कि Google
News से कितना ट्रैफ़िक मिल रहा है।
Google Publisher Center चेक करें, यदि आपकी बात उपरोक्त से नहीं बनी है तो Google Publisher Center पर जाएं। जिस Google अकाउंट से आपकी साइट जुड़ी है, उससे साइन इन करें। यहां अपनी पब्लिकेशन का स्टेटस देखें। अगर स्टेटस Live दिखता है, तो आपकी साइट पब्लिशर सेंटर में स्वीकृत है।
लेटेस्ट आर्टिकल की हेडलाइन सर्च करें, अब अपनी
वेबसाइट पर हाल ही में पब्लिश की गई किसी खबर (लेटेस्ट आर्टिकल) की हेडलाइन को
कॉपी करें। और फिर उसे Google के News
टैब में जाकर
डबल इनवर्टेड कॉमा ("") के अंदर सर्च करें (उदाहरण: "खबर की
हेडलाइन")। अगर आपकी खबर सर्च रिजल्ट्स में दिखाई देती है, तो आपकी साइट Google
News में क्रॉल हो रही है।
अगर site:yourwebsite.com
करने पर Google
News में नतीजे नहीं दिख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि Google
के अल्गोरिदम
ने अभी आपकी साइट को 'न्यूज़' कंटेंट के रूप
में शामिल या रैंक नहीं किया है। दिसंबर 2019 के बाद से Google
News में शामिल होने के लिए अलग से आवेदन की ज़रूरत नहीं होती है—गूगल का सिस्टम
खुद अच्छी और प्रामाणिक न्यूज़ साइट्स को चुनता है।
अगर साधारण सर्च में भी पोस्ट नहीं दिख रही
हैं, तो समस्या आपकी वेबसाइट की इंडेक्सिंग में है (Google
Search Console में जाकर URL Inspection करें)। Google Publisher Center पर पब्लिकेशन
बनाएं। Google Publisher Center पर जाएं और अपनी
वेबसाइट को जोड़ें। अपनी साइट का नाम, लोगो और RSS
Feed (Category Feeds) दर्ज करके सबमिट करें। इससे Google News ऐप में आपकी
वेबसाइट का एक डेडिकेटेड पेज बन जाएगा, जिससे क्रॉलिंग में
मदद मिलती है।
पहले आप गूगल का E-E-A-T और
ट्रांसपेरेंसी (पारदर्शिता) नियम पूरे करें। Google News केवल
विश्वसनीय साइट्स को दिखाता है। अपनी साइट पर ये चीज़ें ज़रूर रखें। जैसेःAuthor
Name & Bio: हर आर्टिकल के नीचे लेखक का असली नाम और छोटी सी
जानकारी।जरूरी पेजेस: About Us, Contact Us, Editorial
Policy और Privacy Policy का स्पष्ट लिंक। Date
& Time: खबर के पब्लिश होने की सटीक तारीख और समय साफ दिखाई देना
चाहिए।
(रिपोर्ट- शैलेन्द्र कुमार न्यूज डेस्क N5)
