कल्याण में तनाव: बुद्ध भूमि फाउंडेशन में प्रशासन की कार्रवाई, विरोध में बुलडोजर के सामने लेटे बौद्ध भिक्षु।।
कल्याण में तनाव: बुद्ध भूमि फाउंडेशन में प्रशासन की कार्रवाई, विरोध में बुलडोजर के सामने लेटे बौद्ध भिक्षु।। N5 ब्यूरो, कल्याण (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंतर्गत आने वाले कल्याण से एक बेहद संवेदनशील और तनावपूर्ण खबर सामने आई है। यहाँ के अशोक नगर, वालधुनी क्षेत्र में स्थित 'बुद्ध भूमि फाउंडेशन' परिसर में प्रशासन द्वारा की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई के बाद स्थानीय बौद्ध समुदाय और भिक्षुओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। ##बुलडोजर के सामने लेटे भिक्षु, हुआ लाठीचार्ज; मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक अमला जब भारी पुलिस बल और जेसीबी (Bulldozer) मशीनों के साथ वालधुनी स्थित बुद्ध मूर्ति और स्मारक परिसर में कार्रवाई करने पहुँचा, तो वहाँ मौजूद बौद्ध भिक्षुओं और स्थानीय नागरिकों ने इसका कड़ा विरोध किया। देखते ही देखते स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि प्रशासन को रोकने के लिए कई बौद्ध भिक्षु जमीन पर बुलडोजर के आगे लेट गए। प्रत्यक्षदर्शियों और सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के मुताबिक, जब भिक्षुओं...