दिल्ली में 'नफरत' की गोली: कांस्टेबल ने पहले पूछा घर कहाँ है, 'बिहार' सुनते ही युवक की छाती में उतार दी गोली
दिल्ली में 'नफरत' की गोली: कांस्टेबल ने पहले पूछा घर कहाँ है, 'बिहार' सुनते ही युवक की छाती में उतार दी गोली नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है जिसने न केवल खाकी को दागदार किया है, बल्कि समाज में बढ़ते क्षेत्रवाद के जहर को भी उजागर कर दिया है। दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल पर आरोप है कि उसने एक युवक की पहचान पूछने के बाद, उसके 'बिहारी' होने की पुष्टि होते ही उसकी छाती में पिस्तौल सटाकर गोली मार दी। "कहाँ के हो?" और फिर चली गोली प्रत्यक्षदर्शियों और प्राप्त जानकारी के अनुसार, वारदात से ठीक पहले आरोपी कांस्टेबल ने युवक को रोका और उससे उसकी पहचान पूछी। जब युवक ने जवाब में कहा कि वह "बिहार से है" , तो कांस्टेबल ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी पिस्तौल युवक की छाती पर रखी और ट्रिगर दबा दिया। यह खुलासा होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया है कि क्या यह हमला सिर्फ एक विवाद का नतीजा था या इसके पीछे बिहार के लोगों के प्रति कोई गहरी नफरत थी। तेजस्वी यादव का पलटवार: "मोदी की पुलिस ने बिहारी को मारा" इस घटना ने ...