NEET पेपर लीक मामला: 'कॉकरोच जनता पार्टी' 6 जून को दिल्ली में करेगी प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
NEET पेपर लीक मामला: 'कॉकरोच जनता पार्टी' 6 जून को दिल्ली में करेगी प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।। विशेष संवाददाता, नई दिल्ली (N5) 4 जून 2026 देश में NEET, CBSE और CUET जैसी प्रमुख परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों को लेकर कॉकरोच पार्टी युवाओं का गुस्सा अब सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है। सोशल मीडिया पर एक बड़े आंदोलन के रूप में उभरी 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में अपनी पहली औपचारिक प्रेस वार्ता की। इस दौरान संगठन ने 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़े और शांतिपूर्ण आंदोलन का ऐलान किया है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, प्रशासनिक फेरबदल को बताया 'दिखावा' प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संगठन के नवनियुक्त मुख्य प्रवक्ता और खोजी पत्रकार सौरव दास ने कहा कि सरकार द्वारा हाल ही में CBSE के अध्यक्ष और सचिव का तबादला करना महज एक 'आईवाश' (दिखावा) है। उन्होंने कहा: "हम व्यवस्था में जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। अफसरों के तबादलों को कार्रवाई के रूप में पे...