भारत का अंतरिक्ष में ऐतिहासिक शंखनाद: श्रीहरिकोटा से देश का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' सफलतापूर्वक लॉन्च।।
भारत का अंतरिक्ष में ऐतिहासिक शंखनाद: श्रीहरिकोटा से देश का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' सफलतापूर्वक लॉन्च।। श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)N5: भारत के अंतरिक्ष इतिहास में आज एक नया और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से देश का पहला निजी रूप से विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट 'विक्रम-1'का सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया है। 'मिशन आगमन' के तहत किए गए इस ऐतिहासिक प्रक्षेपण के साथ ही वैश्विक अंतरिक्ष पटल पर भारत ने अपनी एक बेहद मजबूत और अनूठी पहचान दर्ज करा ली है। भारत एलीट क्लब में शामिल हुआ।। इस युगांतकारी घटनाक्रम ने भारत को दुनिया के उन चुनिंदा और शीर्ष देशों की श्रेणी (एलीट क्लब) में ला खड़ा कर दिया है, जिसमें अमेरिका और रूस जैसे अंतरिक्ष महाशक्ति शामिल हैं। अब तक इन गिने-चुने देशों में ही निजी कंपनियाँ स्पेस सेक्टर में इस तरह के जटिल और बड़े मिशनों को अंजाम देती आई हैं, लेकिन आज भारत ने श्रीहरिकोटा से यह कारनामा कर दिखाया है। इस मील के पत्थर को पार करते ही भारत निजी क्षेत्र में ऑर्बिटल लॉन्च की क्ष...