Skip to main content

परिवारवाद के आरोपों पर अखिलेश यादव का भाजपा पर निशाना: आंकड़े जारी कर उठाए सवाल

परिवारवाद के आरोपों पर अखिलेश यादव का भाजपा पर निशाना: आंकड़े जारी कर उठाए सवाल, भाजपा ने भी रखा अपना पक्ष
लखनऊ, 26 नवंबर 2026: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'परिवारवाद' के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार (25 नवंबर 2026) को लखनऊ में आयोजित एबीपी न्यूज़ के 'शिखर सम्मेलन 2026' में बोलते हुए उन्होंने भाजपा द्वारा विपक्ष पर लगाए जाने वाले वंशवाद के आरोपों के जवाब में सत्ताधारी दल के ही जनप्रतिनिधियों के आंकड़े सामने रखे।
कार्यक्रम के बाद समाजवादी पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर भी अखिलेश यादव का यह बयान साझा किया गया। सपा की ओर से जारी इस पोस्ट में उनके हवाले से कहा गया, "बीजेपी का परिवारवाद कितना बड़ा है। जो विधायक हैं वो 56 हैं, लोकसभा सांसद 13, विधानपरिषद 10, राज्यसभा सांसद 4, सब परिवारवाद से जुड़े हैं।" पार्टी समर्थकों और सपा के आधिकारिक हैंडल द्वारा इसे भाजपा के आरोपों पर सीधे जवाब के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, इस कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा में 'भगवा परिवारवाद' होने का दावा करते हुए तीन अन्य नेताओं का भी जिक्र किया। अपनी बात को पुष्ट करने के लिए उन्होंने पंकज चौधरी, संदीप सिंह, जितिन प्रसाद, नितिन अग्रवाल, नीरज शेखर, कमलेश पासवान और सूर्यप्रताप शाही जैसे नेताओं के नाम गिनाए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उल्लेख करते हुए महंत अवैद्यनाथ से उनके संबंधों का भी हवाला दिया। सपा प्रमुख का तर्क था कि भाजपा अन्य दलों पर परिवारवाद का आरोप लगाती है, जबकि उसके अपने कई सांसद और विधायक राजनीतिक परिवारों से आते हैं।
इस मंच से अखिलेश यादव ने केवल परिवारवाद ही नहीं, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति, गठबंधन और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) एजेंडे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी अपने मेहनती नेताओं को टिकट देने के लिए कांग्रेस से अनुमति नहीं लेगी और गठबंधन में कांग्रेस को उन्हीं सीटों पर मौका मिलेगा जहाँ उसके जीतने की संभावना होगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि सपा 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर पीडीए केंद्रित घोषणा पत्र जारी करेगी और लखनऊ में संविधान मार्च निकाला जाएगा। अयोध्या और धार्मिक मुद्दों पर उन्होंने कहा कि मंदिर जाना व्यक्तिगत आस्था का विषय है और लोकसभा चुनाव के नतीजों का हवाला देते हुए उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को चुनौती देने की बात कही।
परिवारवाद के इस मुद्दे पर दोनों प्रमुख दलों के बीच दृष्टिकोण बिल्कुल अलग हैं। जहाँ समाजवादी पार्टी ने भाजपा के भीतर मौजूद राजनीतिक परिवारों की संख्या गिनाकर उसे घेरने की कोशिश की है, वहीं भारतीय जनता पार्टी इस तुलना को खारिज करती रही है। भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के अनुसार, सपा और 'इंडी' गठबंधन का मुख्य आधार ही वंशवाद है, जहाँ कार्यकर्ताओं के बजाय परिवार के सदस्यों को प्राथमिकता दी जाती है। भाजपा का पक्ष है कि उनके संगठन में शीर्ष नेतृत्व किसी एक परिवार तक सीमित नहीं है और चयन प्रक्रिया 'सबका साथ, सबका विकास' की नीति के तहत कार्यकर्ताओं के काम के आधार पर होती है।
हालाँकि, भाजपा का ये दावा की उनके शीर्ष नेतृत्व परिवारवाद नहीं है तो फिर गृह मंत्री अमित शाह का बेटा जय शाह क्रिकेट जगत में बङे पद पर बैठे हैं, वो परिवारवाद के परिणाम नहीं है तो क्या हैं! यह परिवारवाद का ही परिणाम है। इतना हीं नहीं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में राजनाथ सिंह, अश्नवी वैश्नव, नीतीश गडकरी आदि कई ऐसे नेता हैं जो परिवारवाद राजनीतिक का फायदा ले रहे हैं। ऐसा नहीं है कि भाजपा ही  परिवारवाद है, बल्कि कांग्रेस को देखे तो नेहरू खानदान का कांग्रेस जागीर बन चुका है। 
दरअसल, भारत की राजनीतिक में परिवारवाद की शुरुआत आजादी के पूर्व समयों में हीं इसकी नींव मोतीलाल नेहरू ने रख दिया था। जिसे महात्मा गांधी ने  आजादी के बाद इसे और लीगल तथा संवैधानिक कर दिए।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2027 के चुनाव से पहले अखिलेश यादव द्वारा पेश किए गए इन आंकड़ों ने यूपी की सियासत में परिवारवाद की बहस को एक नया मोड़ दे दिया है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि मतदाता दोनों दलों के इन तर्कों और दावों को किस रूप में लेते हैं।
स्रोत: न्यूज एजेंसी, समाजवादी पार्टी, सोशल साइट्स और अन्य विश्वसनीय समाचार सूत्र।
-शैलेन्द्र कुमार न्यूज डेस्क N5
Shailendra Kumar
Follow: Facebook

LATEST
STORIES
EDITORIAL