Skip to main content

द लिजेंड नेता लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर देशवासियों को बधाई दिए हैं।

शैलेन्द्र कुमार 
पटना, बिहार:
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने विजयदशमी (दशहरा) के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दिया है। उन्होंने इसके साथ-साथ देश का तत्कालीन हालात और केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के नीतियों का सर्जिकल स्ट्राइक कर दिया है। 
द लिजेंड नेता लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी राय साझा किए हैं। अपने संदेश में लालू प्रसाद ने देश में बढ़ती महंगाई, सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं, पेंशन और आर्थिक नीतियों को लेकर केंद्र सरकार को औंधे मुँह पटक दिया है।
दशहरा शुभकामनाओं के बीच तीखा राजनीतिक हमला
द ऑनर लालू प्रसाद ने अपने संदेश की शुरुआत एक भावुक और व्यक्तिगत अनुभव से करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "जब जेब खाली हो तो त्यौहार कितना फीका और नीरस होता है, इस पीड़ा को मैं भोगा हूँ।" इसके बाद उन्होंने अपने रेल मंत्री रहने के कार्यकाल को याद करते हुए वर्तमान सरकार की नीतियों की तुलना की।
रेल मंत्री के रूप में कार्यकाल और बोनस का उल्लेख
अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए राजद प्रमुख ने कहा कि जब वह रेल मंत्री थे, तब उन्होंने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए रेलवे कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक फैसले लिए थे। उन्होंने कहा; "रेलमंत्री रहते हुए मैंने पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए रेलवे में कार्यरत लाखों कर्मचारियों को पहली बार दशहरा, ईद, होली, दीपावली, छठ इत्यादि प्रमुख त्योहारों पर 70 दिन का बोनस दिया। हमने साफ-साफ यह कहा था कि 'कमाओ, जनता की सेवा करो, रेलवे को फायदा पहुंचाओ। कमाई हम तुमलोगों में ही बांटेंगे।"
लालू यादव ने बताया किया कि उनकी नीति कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने और रेलवे की कमाई को कर्मचारियों के साथ साझा करने की थी, जिससे उनके घरों में त्यौहारों की खुशियां आ सकें।
केंद्र सरकार और भाजपा पर सीधे आरोप
वर्तमान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लालू यादव ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठी सरकार "पूंजीवादी" मानसिकता से काम कर रही है और उसने कर्मचारियों को केवल निजी प्रचार-प्रसार और आय का जरिया बना दिया है।उन्होंने वर्तमान स्थिति पर दुख व्यक्त करते हुए कहा; 
"पेंशन और बोनस का मुद्दा: भाजपा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की पेंशन छीन ली है। आज बोनस तो दूर की बात, कर्मचारियों को समय पर वेतन भी नहीं मिल पा रहा है।
महंगाई और टैक्स की मार: जनता और कर्मचारियों पर लगातार नए-नए टैक्स लादे जा रहे हैं और कमरतोड़ महंगाई से आम आदमी की कमर टूट चुकी है।
कॉर्पोरेट लोन माफी का आरोप: लालू प्रसाद ने आरोप लगाया कि सरकार का काम जनता से भारी टैक्स वसूलना और गरीबों के मुंह से निवाला छीनकर बड़े-बड़े उद्योगपतियों ("धन्नासेठों") के अरबों रुपये के कर्ज माफ करना बन गया है।"
"महंगाई रूपी रावण का संहार हो"
दशहरा के धार्मिक और नैतिक महत्व को जोड़ते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि देश की सेवा करने वाले और सरकारी तिजोरी भरने वाले कर्मचारियों की आर्थिक सहायता करना हर सरकार का प्राथमिक दायित्व और कर्तव्य है। संदेश के अंत में उन्होंने देशवासियों को विजयदशमी की बधाई देते हुए एक विशेष संदेश दिया है।
"विजयदशमी और दशहरा के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा, "भगवान राम महंगाई रूपी रावण का भी संहार करें। जनता के जेब की लूट हर हाल में बंद होनी चाहिए।" 
निष्कर्ष: त्यौहारों के मौसम में महंगाई, पेंशन योजना (OPS बनाम NPS) और कर्मचारियों के बोनस जैसे मुद्दों को उठाकर लालू प्रसाद यादव ने सीधे तौर पर आम जनता और मध्यम वर्ग के कर्मचारियों के दर्द और देश के हकीकत को बयां कर दिए हैं।"
(स्रोत: सोशल मीडिया पोस्ट, ट्विटर पर लालू प्रसाद यादव अकाउंट से पोस्ट)
Shailendra Kumar
Follow: Facebook

LATEST
STORIES
EDITORIAL