चुनावी निष्पक्षता पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला: 'चुनाव आयोग देश और लोकतंत्र के लिए बन चुका है कैंसर'
चुनावी निष्पक्षता पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला: 'चुनाव आयोग देश और लोकतंत्र के लिए बन चुका है कैंसर'
पटना/N5: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक कड़ा बयान जारी करते हुए भारत निर्वाचन आयोग (ECI) और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र के लिए "कैंसर" करार दिया।
प्रधानमंत्री की लोकप्रियता और मीडिया पर साधा निशाना तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमीन पर अब कोई जन-लोकप्रियता नहीं बची है। उन्होंने कहा कि गोदी मीडिया के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स खरीदकर और मैच रेफरी (चुनाव आयोग) तथा अंपायरों की फिक्सिंग के जरिए चुनावी मैच बेईमानी से जीते जा रहे हैं। यादव ने तंज कसते हुए लिखा कि "खेल के नियम, फेयर प्ले, दर्शक, खेल और खिलाड़ियों से इनका कोई लेना-देना नहीं है"।
मुख्यमंत्री पदों पर 'कठपुतली' नेताओं के चयन का आरोप राजद नेता ने चुनावी नतीजों और भाजपा द्वारा मुख्यमंत्रियों के चयन पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने तर्क दिया कि यदि चुनाव जनसमर्थन के आधार पर जीते जाते, तो राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में जनता के बीच लोकप्रिय नेताओं को मुख्यमंत्री बनाया जाता। उनके अनुसार, भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने इन राज्यों में केवल "सेलेक्टेड कठपुतली" को ही मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी है।
चुनाव आयोग पर अटूट सहयोग देने का दावा तेजस्वी ने अपने बयान के अंत में आरोप लगाया कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अच्छी तरह जानता है कि राज्यों में उन्हें मिली जीत जनसमर्थन के कारण नहीं, बल्कि चुनाव आयोग के "अटूट समर्थन और अपार सहयोग" की बदौलत हासिल हुई है।
N5: तेजस्वी यादव का यह बयान ऐसे समय आया है जब विपक्षी दल लगातार चुनावी प्रक्रियाओं और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता को लेकर सरकार को घेर रहे हैं।
(रिपोर्ट- शैलेन्द्र कुमार न्यूज डेस्क N5)
