मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव: कार का शीशा बंद न होता तो सिर फट जाता – ममता बनर्जी।।
बैरकपुर (पश्चिम बंगाल)/N5: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख और पूर्व मुख्यमन्त्री ममता बनर्जी के काफिले पर असामाजिक तत्वों द्वारा कथित तौर पर पथराव किया गया।
यह घटना उस समय घटी जब वे क्षेत्र में एक TMC कार्यकर्ता से मिलने जा रही थीं।
इस घटना का एक वीडियो सामने आने के बाद तृणमूल सांसद डोला सेन द्वारा साझा किए गए विवरण के अनुसार, मुख्यमंत्री की गाड़ी को निशाना बनाकर भारी पत्थरबाजी की गई।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल और मुख्यमंत्री का बयान
घटना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
ममता बनर्जी के अनुसार; "पुलिस की मौजूदगी के बावजूद असामाजिक तत्वों ने मेरी गाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके। यह हमला इतना भीषण और जोरदार था कि अगर कार की खिड़कियां खुली होतीं, तो मेरा सिर फट सकता था।"
घटना का विवरण इसप्रकार से है।
स्थान: बैरकपुर, उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल)
उद्देश्य: स्थानीय TMC कार्यकर्ता से मुलाकात करने का कार्यक्रम
हमले का स्वरूप: गाड़ी पर बड़े पत्थरों और असामाजिक तत्वों द्वारा हमला
स्रोत: TMC सांसद डोला सेन द्वारा जारी जानकारी एवं वीडियो
घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Comments