भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: न्यू मंगलौर पोर्ट पहुँचा विशाल LPG जहाज 'अपोलो ओशन' ।।
भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: न्यू मंगलौर पोर्ट पहुँचा विशाल LPG जहाज 'अपोलो ओशन' ।। मंगलौर, कर्नाटक: पश्चिमी एशिया (मिडल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में भारत सरकार का यह एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वियतनामी ध्वज वाला विशाल एलपीजी टैंकर 'अपोलो ओशन' (Apollo Ocean) कर्नाटक के न्यू मंगलौर पोर्ट अथॉरिटी (NMPA) पर सफलतापूर्वक डॉक कर चुका है। मुख्य विवरण और कार्गो क्षमता: न्यू मंगलौर पोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, 'अपोलो ओशन' बुधवार रात (25 मार्च, 2026) को बंदरगाह पहुँचा है। यह जहाज लगभग 26,687 मीट्रिक टन एलपीजी (रसोई गैस) लेकर आया है। इस खेप का वितरण भारत की प्रमुख सरकारी तेल इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) कंपनियों के बीच किया जाएगा। इसके अलावा, कार्गो का एक हिस्सा निजी क्षेत्र की 'एजिस लॉजिस्टिक्स' के लिए भी आवंटित किया गया है। संकट के समय में 'लाइफलाइन': यह आगमन ऐसे समय में हुआ है जब लाल सागर और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) जैसे म...
