पटना कोचिंग वॉर: खान सर और ज्ञान बिंदु के बीच छिड़ी जंग, गंभीर आरोपों से गरमाया बिहार का शिक्षा जगत।।
पटना कोचिंग वॉर: खान सर और ज्ञान बिंदु के बीच छिड़ी जंग, गंभीर आरोपों से गरमाया बिहार का शिक्षा जगत।। पटना: बिहार की राजधानी पटना, जो देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का एक बड़ा केंद्र मानी जाती है, इन दिनों एक गंभीर विवाद के केंद्र में है। पटना के दो सबसे चर्चित चेहरों—फैसल खान और ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के संस्थापक रौशन आनंद—के बीच का विवाद अब केवल कोचिंग की प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह गोलीबारी, पुलिस कार्रवाई और बेहद संगीन आरोपों जैसे हत्या तक पहुंच चुकी है। इस पूरे घटनाक्रम ने बिहार के शिक्षा जगत और कोचिंग संस्थानों की आंतरिक सच्चाई पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। विवाद की शुरुआत एक कथित गोलीबारी की घटना से हुई, जिसके बाद फैसल खान ने एक तीखा बयान जारी किया था। उन्होंने ही ८ से १० राउंड गोलियां चलवाई हैं। खान सर का तर्क था कि चूंकि वे बहुत कम फीस पर गरीब बच्चों को पढ़ाते हैं, इसलिए अन्य कोचिंग संस्थान उनके दुश्मन बन गए हैं। हालांकि, मामले में नया मोड़ तब आया जब पुलिस जांच और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने इस दावे की हवा निकाल दी। वीडियो साक्ष्य सामने आन...