Skip to main content

बिहार में बाढ़ का कहर: पीड़ितों की मदद के लिए धरातल पर उतरे 'ज्ञान बिंदु' के रौशन आनंद सर, राहत सामग्री का बड़ा काफ़िला रवाना

नवगछिया भागलपुर बिहार N5:'ज्ञान बिंदू' कोचिंग संचालक रौशन आनंद सर बाढ़ग्रस्त बिहार के लोगों को मदद करने के लिए मैदान में उतर चुके है। पिछले कई दिनों से लोगों को मदद कर रहे हैं। मदद के लिए कई गाड़ियां बाढ़ग्रस्त बिहार के इलाका में भेज दिए हैं। वह स्वंय भी मदद करने को लेकर मैदान में है।

राशन और राहत सामग्री से भरी गाड़ियाँ रवाना
बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए रौशन आनंद सर की ओर से खाद्य सामग्री और जरूरी सामान से लदी कई गाड़ियों का काफ़िला प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया है। गाड़ियों पर "ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी - बाढ़ पीड़ित आपदा राहत अभियान" के बैनर लगे हैं, जिनके माध्यम से भागलपुर, नवगछिया और कहलगांव समेत आसपास के जलजमाव वाले इलाकों में पीड़ित परिवारों तक राशन और राहत किट पहुँचाई जा रही है।
ज़मीनी स्तर पर खुद संभाली कमान
केवल दूर से मदद भेजने के बजाय रौशन आनंद सर स्वयं धरातल पर मौजूद हैं। वे पिछले कई दिनों से भागलपुर और आसपास के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में डटे हुए हैं और व्यक्तिगत रूप से वितरण कार्य की निगरानी कर रहे हैं। पीड़ितों के बीच जाकर उनकी स्थिति जानना और तुरंत सहायता उपलब्ध कराना इस राहत अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
सोशल मीडिया पर मिल रही सराहना
रौशन आनंद सर के इस कार्य की आम जनता और सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है। सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि जहाँ संकट के समय कई बड़े चेहरे और इन्फ्लुएंसर्स सिर्फ़ डिजिटल पोस्ट तक सीमित रह जाते हैं, वहीं रौशन सर ने धरातल पर उतरकर एक मिसाल कायम की है। बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े होकर उन्होंने साबित कर दिया है कि एक सच्चा शिक्षक वही है जो समाज पर आई हर मुसीबत में सबसे आगे खड़ा रहे।
N5: बिहार के कई इलाकों में बाढ़ के कारण गंभीर संकट उत्पन्न हो गए है। ऐसे में इसके बीच राहत और बचाव कार्यों के लिए शिक्षा जगत से जुड़ी हस्ती 'ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी' के निदेशक और चर्चित शिक्षक रौशन आनंद सर द्वारा पिछले कई दिनों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुँचाने के लिए पूरी तरह सक्रिय होना समाज सेवा का एक बङा संदेश हैं।
 Watch 👇 
(रिपोर्ट- शैलेन्द्र कुमार न्यूज डेस्क N5)
Shailendra Kumar
Follow: Facebook