Skip to main content

दक्षिण-पूर्व एशिया के वन्यजीव ओरंगुटान ओडिशा के जंगलों में मिले: रेस्क्यू के बाद जांच शुरू और नंदनकानन चिड़ियाघर में संरक्षण जारी।

बालासोर/ओङिशा/N5:
ओडिशा के बालासोर जिले के जंगलों में मंगलवार को एक अत्यंत दुर्लभ और चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां ओरंगुटान जैसे दिखने वाले 5 जानवरों को देखा गया, जिसके बाद वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इस खबर की शुरुआती जानकारी 'RT Hindi' के माध्यम से सामने आई, जिसने इस बात पर गंभीर सवाल उठाए कि भारत में प्राकृतिक रूप से न पाए जाने वाले ये जीव ओडिशा के जंगलों तक कैसे पहुंचे।

"ओडिशा के बालासोर जिले में मंगलवार को ओरंगुटान जैसे दिखने वाले 5 जानवर नजर आए। वन विभाग ने इन्हें रेस्क्यू कर लिया है और इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश कर रहा है कि वे यहां तक कैसे पहुंचे लेकिन, सवाल है कि ये  ओडिशा के जंगल में कैसे पहुंचे 5 ओरंगुटान? भारत में कहीं नहीं पाए जाते हैं।
     -RT HINDI "

ये, प्राकृतिक रूप से ओरंगुटान केवल दक्षिण-पूर्व एशिया के दो मुख्य द्वीपों—बोर्नियो और सुमात्रा में ही पाए जाते हैं। ऐसे में ओडिशा के जंगलों में इनकी मौजूदगी ने वन्यजीव अधिकारियों और पर्यावरणविदों को हैरान कर दिया है। जानवरों के लिए काम करने वाली एक स्थानीय संस्था के प्रवक्ता ने अंदेशा जताया है कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वन्यजीवों की अवैध तस्करी (International Smuggling) से जुड़ा हो सकता है। इस दिशा में गहन जांच शुरू कर दी गई है।

खबर के सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई को लेकर 'प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया' (PTI) ने विस्तृत अपडेट साझा किया। PTI के अनुसार, रेस्क्यू किए गए ये पांचों जीव असल में ओरंगुटान के छोटे बच्चे (Baby Orangutans) हैं। बालासोर के जंगल से सुरक्षित निकाले जाने के बाद, उन्हें तत्काल भुवनेश्वर स्थित प्रसिद्ध 'नंदनकानन प्राणी उद्यान' (Nandankanan Zoological Park) लाया गया है।
नंदनकानन चिड़ियाघर पहुंचने पर वन्यजीव अधिकारियों की एक विशेष टीम ने इन्हें अपनी देखरेख में ले लिया। चूंकि ये सभी बच्चे बेहद कम उम्र के हैं, इसलिए इनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए इन्हें चिड़ियाघर के 'सेंटर फॉर रियरिंग एनिमल बेबीज' (Centre for Rearing Animal Babies) में रखा गया है। यह एक ऐसी विशेष सुविधा है जो अनाथ और रेस्क्यू किए गए छोटे जानवरों की देखभाल और हाथ से पालन-पोषण (Hand-rearing) के लिए आधुनिक उपकरणों से लैस है।
N5: फिलहाल, इन सभी बच्चों को जरूरी चिकित्सा जांच और निगरानी के लिए क्वारंटीन में रखा गया है। वन विभाग और संबंधित एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि तस्करों का गिरोह इन्हें कहां से लाया था और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था।
 ( रिपोर्ट- शैलेन्द्र कुमार न्यूज डेस्क N5)
Shailendra Kumar
Follow: Facebook

LATEST
STORIES
EDITORIAL