Skip to main content

जमुई छेड़खानी मामला: मुख्य आरोपी का मोबाइल जब्त, वीडियो साक्ष्य बरामद; एसआईटी की छापेमारी जारी

जमुई (बिहार) N5: जमुई जिले में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़खानी के वायरल वीडियो मामले में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। जमुई के पुलिस अधीक्षक (SP) विश्वजीत दयाल के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने मामले की परतें उधेड़ना शुरू कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसमें घटना से जुड़ा मूल वीडियो होने के पुख्ता साक्ष्य (एविडेंस) मिले हैं।
घटना की जानकारी देते हुए एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने त्वरित संज्ञान लिया था। संबंधित थाने में मामले की प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर एसआईटी का गठन किया गया और निरंतर छापेमारी शुरू की गई। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने अब तक 3 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है, जिनकी उम्र देखने से लगभग 14 से 17 वर्ष के बीच (नाबालिग) लग रही है। पुलिस उनकी वास्तविक उम्र का सत्यापन करवा रही है।
एसआईटी द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई में सबसे बड़ी सफलता तकनीकी साक्ष्य जुटाने में मिली है। पकड़े गए आरोपियों के पास से जब्त मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच और शुरुआती जांच में वही वीडियो बरामद हुआ है, जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। इस साक्ष्य के मिलने से आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा और मजबूत हो गया है।
पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि वीडियो में शामिल 2 अन्य मुख्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जमुई पुलिस ने साफ किया है कि जिले में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मामला में बङा पेंच, पुलिस जांच में लगी है
एसपी ने बताया कि वीडियो में दिख रहे चेहरों की पहचान के आधार पर पुलिस ने अब तक 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है। प्राथमिक जांच और देखने से हिरासत में लिए गए तीनों आरोपी नाबालिग प्रतीत हो रहे हैं, जिनकी उम्र लगभग 14 से 17 वर्ष के बीच लग रही है। पुलिस उनकी उम्र का सत्यापन करने में जुटी है।

जमुई पुलिस प्रमुख ने आम जनता को आश्वस्त किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
स्रोत: न्यूज एजेंसी, सोशल मीडिया, बिहार पुलिस,  जमुई पुलिस, विश्वसनीय सूत्र आदि। 
 (रिपोर्ट- शैलेन्द्र कुमार न्यूज डेस्क N5)
Shailendra Kumar