Skip to main content

आदिवासी स्कूलों की दुर्दशा पर उठे सवाल: सामाजिक कार्यकर्ता अभिजीत दीपके ने 'Adivasi School Thik Karo!' अभियान कि की शुरुआत!

मुंबई। महाराष्ट्र। N5: देश के आदिवासी इलाकों में शिक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक व सामाजिक कार्यकर्ता अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने मीडिया के जरिए एक विशेष अभियान 'Adivasi School Thik Karo!' की शुरुआत करने की घोषणा की है। 
इस अभियान के माध्यम से उन्होंने आदिवासी बच्चों के अधिकारों और उनके स्कूलों की दयनीय स्थिति पर प्रकाश डालते हुए देशभर के स्वयंसेवकों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की है।
'एकलव्य मॉडल स्कूलों' की स्थिति चिंताजनक:
अभिजीत दीपके द्वारा उजागर किए गए तथ्यों के अनुसार, आदिवासियों के विकास के लिए शुरू की गई योजनाएं धरातल पर दम तोड़ती दिख रही हैं। आंकड़ों और दावों के मुताबिक:
केवल 40% स्कूल चालू स्थिति में: देशभर में स्वीकृत एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों (EMRS) में से मात्र 40 प्रतिशत ही सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं।
इमारतों का अभाव: कई स्कूलों के पास अपनी खुद की इमारत तक नहीं है। ये स्कूल अस्थायी झोपड़ियों, किराए के जर्जर मकानों या अधूरे भवनों में संचालित हो रहे हैं।मूलभूत सुविधाओं की कमी: पिने के साफ पानी, शौचालय और सुरक्षित हॉस्टल परिसर जैसी प्राथमिक सुविधाओं का भारी अभाव है।
सुरक्षा पर गहराया संकट: महाराष्ट्र में सांप काटने से बच्चों की हुई है मौतें 
सबसे भयावह स्थिति महाराष्ट्र के आदिवासी क्षेत्रों से सामने आई है, जहाँ सुरक्षा इंतजामों की घोर लापरवाही के कारण कई मासूम बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जर्जर भवनों और जंगलों से घिरे असुरक्षित परिसरों के कारण हॉस्टल में रहने वाले बच्चों को सांप और बिच्छू के काटने की घटनाओं का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते कई बच्चों की असमय मृत्यु हो गई। यह स्थिति आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्थाओं पर बड़े प्रश्नचिह्न खड़े करती है।
'Adivasi School Thik Karo!' अभियान का उद्देश्य
अभिजीत दीपके ने अपनी पोस्ट में लिखा कि प्रत्येक आदिवासी बच्चा गुणवत्तापूर्ण और सम्मानजनक शिक्षा पाने का हकदार है। उन्होंने जनता और विशेषज्ञों से अपील की है कि वे इस मुहिम का हिस्सा बनें ताकि सरकार और प्रशासन पर इन स्कूलों की स्थिति सुधारने का दबाव बनाया जा सके।
इस अभियान के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं:
 👉 सभी स्वीकृत एकलव्य स्कूलों का त्वरित निर्माण और संचालन सुनिश्चित करना।
 👉 आदिवासी स्कूलों और हॉस्टलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना ताकि किसी बच्चे की जान न जाए।
 👉 योग्य शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराना।
आदिवासी समाज के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए यह आवश्यक है कि सरकार इन गंभीर दावों का संज्ञान ले और जमीनी स्तर पर व्यापक सुधार लागू करे।
 ( रिपोर्ट- शैलेन्द्र कुमार न्यूज डेस्क N5)
Shailendra Kumar
Follow: Facebook

LATEST
STORIES
EDITORIAL