Skip to main content

LOC पर तैनात फौजी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से सीधे हस्तक्षेप की अपील की: भू-माफियाओं से परेशान है।

LOC पर तैनात फौजी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से सीधे हस्तक्षेप की अपील की: भू-माफियाओं से परेशान है।।

देवरिया/लखनऊ/N5:

"मैं यहां LOC पर देश सेवा करूं या अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता में पड़ा रहूं? गांव के दबंग और भू-माफिया उनके घर में मौजूद बुजुर्ग माता-पिता और बहनों को लगातार परेशान और प्रताड़ित कर रहे हैं-जवान वीर बहादुर।।”

सीमा पर देश की रक्षा में मुस्तैद भारतीय सेना के एक जवान का दर्दनाक और भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर तैनात उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के चुरिया गांव निवासी फौजी वीर बहादुर सिंह ने अपने गांव में दबंगों और भू-माफियाओं के उत्पीड़न से तंग आकर प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

"सीमा पर देश की रक्षा करूं या गांव में परिवार की सुरक्षा की चिंता?"

वायरल वीडियो में जवान वीर बहादुर ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा, "मैं यहां LOC पर देश सेवा करूं या अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता में पड़ा रहूं?" जवान का आरोप है कि गांव के दबंग और भू-माफिया उनके घर में मौजूद बुजुर्ग माता-पिता और बहनों को लगातार परेशान और प्रताड़ित कर रहे हैं।

सेना के दो पत्रों और CM से मुलाकात के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

जवान का दावा है कि उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए भारतीय सेना की ओर से दो बार आधिकारिक पत्र भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर भी अपनी समस्या से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद, स्थानीय पुलिस और प्रशासन द्वारा दबंग भू-माफियाओं पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

PM मोदी और CM योगी से लगाई न्याय की गुहार

प्रशासनिक उपेक्षा से निराश होकर जवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधे हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने अपने परिवार के लिए सुरक्षा और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा न्याय की मांग की है।

जवान का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और लोग शासन-प्रशासन से सेना के जवान के परिवार को अविलंब न्याय देने की मांग कर रहे हैं। और लोग इसको लेकर सरकार पर दबाव आखिर क्यों न बनाये। सरकार दावा कर रही है, हमारे राज्य में एक भी गुंडा नहीं है तो फिर ये क्या है। क्या ये गुंडागर्दी की श्रेणी में नहीं आता।

इसका मतलब साफ है मोदी व योगी सरकार के अनुसार गुंडा वो है जो सरकार के खिलाफ आवाज उठाये। सरकार के समर्थन में और सरकार को बचाने के लिए या सरकार को बचाने वाले जनता के बीच गुंडागर्दी कर रहे है तो ये देशभक्ति है। फिर ऐसी देशभक्ति के विरोध में तो लोग आवाज उठायेंगे ही।

(रिपोर्ट- न्यूज डेस्क N5)

Shailendra Kumar
Follow: Facebook

LATEST
STORIES
EDITORIAL