Skip to main content

N5आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक शिकस्त: तिलक वर्मा, शिवम दुबे और हर्षित राना ने भारत को ऐतिहासिक महा-हार से बचाया!

N5आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक शिकस्त: तिलक वर्मा, शिवम दुबे और हर्षित राना ने भारत को ऐतिहासिक महा-हार से बचाया!

​खेल ब्यूरो | बैलफास्ट (आयरलैंड) भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक बेहद अप्रत्याशित और चौंकाने वाला उलटफेर देखने को मिला है। आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में विश्व चैंपियन भारतीय टीम को 1 रन की बेहद करीबी और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही आयरलैंड ने भारत को द्विपक्षीय सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर इतिहास रच दिया। यह भारत की पिछले 1,050 दिनों में पहली टी20 सीरीज हार है।

अगर मैदान पर तिलक वर्मा, शिवम दुबे और पुछल्ले बल्लेबाज हर्षित राना ने अपनी जी-जान नहीं लगाई होती, तो टीम इंडिया को आयरिश टीम के हाथों एक ऐसी शर्मनाक और ऐतिहासिक बड़ी हार का मजा चखना पड़ता जिससे उबरने में भारतीय क्रिकेट को लंबा वक्त लगता। एक समय भारतीय टीम ने महज 19 रनों पर अपने 3 शीर्ष विकेट खो दिए थे। संकट की इस घड़ी में तिलक वर्मा ने 55 रनों की साहसी पारी खेली, जबकि मध्यक्रम में शिवम दुबे (20 रन) और आखिरी ओवरों में हर्षित राना (10 गेंदों में 21 रन, 2 चौके, 1 छक्का) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर भारत की इज्जत बचाई और मैच को आखिरी गेंद तक जीवित रखा।

भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक दुर्दशा को देखकर सोशल मीडिया पर उन तथाकथित क्रिकेट विश्लेषकों और सोशल मीडिया कर्मियों की जमकर क्लास लग रही है, जो कुछ समय पहले सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाए जाने पर 'ऐतिहासिक जश्न' मना रहे थे। सूर्या के युग में जहां भारतीय टीम लगातार बड़ी जीत दर्ज कर रही थी, वहीं श्रेयस अय्यर का कप्तान बनना टीम इंडिया के लिए किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ है। सोशल मीडिया पर अब आलोचक खुद इस हार का 'मजा' ले रहे हैं और नए नेतृत्व की पोल खुलने का दावा कर रहे हैं।

मैच में कप्तानी के मोर्चे पर भी श्रेयस अय्यर पूरी तरह नाकाम रहे। श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजी के दौरान एक बड़ी गलती करते हुए इशान किशन को रन आउट करवा दिया। कप्तान अय्यर ने शॉट खेलने के बाद इशान किशन को रन के लिए कॉल किया (आवाज दी), लेकिन जब इशान दौड़ पड़े तो कप्तान खुद अपनी क्रीज से आगे नहीं बढ़े। नतीजा यह हुआ कि इशान किशन को बिना किसी गलती के पवेलियन लौटना पड़ा। क्रिकेट फैंस का कहना है कि इस तरह के तालमेल की कमी और कप्तानी का खराब स्तर सूर्यकुमार यादव के सुनहरे युग (सूर्या एरा) से पहले देखने को मिलता था, जो अब एक बार फिर लौट आया है।

​श्रेयस अय्यर इस पूरी सीरीज में बतौर बल्लेबाज भी फ्लॉप रहे और केवल 10 रन ही बना सके। 11वें नंबर की आयरलैंड टीम से सीरीज हारने वाले श्रेयस अय्यर पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इस करारी शिकस्त के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पर कप्तानी के फैसले को लेकर बड़े सवाल उठ रहे हैं।
Shailendra Kumar
Follow: Facebook

OPINION

View All

POLITICS

View All

BIHAR

View All

CRIME

View All