Skip to main content

पटना के बेली रोड फ्लाईओवर पर भीषण बस हादसा: चकनाचूर हुआ बस का अगला हिस्सा, यातायात बाधित

पटना: राजधानी पटना के बेली रोड फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सगुना मोड़ से चिड़ियाघर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के सुरक्षा ढांचे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी गूंज दूर तक सुनाई दी और जिस समय यह हादसा हुआ, वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों की सांसें अटक गईं।
बस का अगला हिस्सा पूरी तरह कबाड़ में तब्दील
टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से परखच्चे उड़कर कबाड़ में तब्दील हो गया है। बस आगे से बिल्कुल खंडहर जैसी नजर आ रही है। परखच्चे उड़े कांच, मुड़े हुए लोहे के एंगल और सड़क पर बिखरा मलबा इस बात की गवाही दे रहा है कि दुर्घटना कितनी भीषण थी। खुशकिस्मती से इस बड़े हादसे में किसी के हताहत होने की स्थिति पर पुलिस बल तुरंत काबू पाने में जुट गया, लेकिन अचानक हुए इस हादसे से बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ओवरब्रिज की मजबूती ने टाला बड़ा हादसा
इस भयानक हादसे में बस भले ही चूर-चूर हो गई, लेकिन ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की गुणवत्ता और उसकी मजबूती भी सामने आई है। बस के इस कदर चकनाचूर होने और ओवरब्रिज के सुरक्षा कटघरे (बैरियर) से टकराने के बावजूद ओवरब्रिज के ढांचे को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा। मजबूत निर्माण के कारण बस फ्लाईओवर से नीचे गिरने से बच गई, वरना एक बहुत बड़ी तबाही हो सकती थी। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि ओवरब्रिज का निर्माण घटिया या कमजोर होता, तो बस बैरियर को तोड़ते हुए नीचे सड़क पर गिर सकती थी।
यातायात परिचालन हुआ बाधित
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त बस के फ्लाईओवर के बीचों-बीच रुक जाने के कारण सगुना मोड़ से चिड़ियाघर की ओर आने वाली लेन में यातायात परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। फिलहाल पुलिस टीम क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटाने और यातायात को सामान्य कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
 (रिपोर्ट- शैलेन्द्र कुमार पटना N5)
Shailendra Kumar
Follow: Facebook