Skip to main content

सब्जी व्यवसाय के मुख्यतः तीन मॉडल चले रहे हैं-आप अपने अनुसार चुनाव करके सब्जी व्यवसाय की शुरूआत ऐसे करें. भाग-एक।

पटना/बिहार/भारत/N5:
सब्जियों की मांग हर घर में रोजाना रहती है। यह सदाबहार काम की श्रेणी में आता है। सब्जी बेचने का व्यवसाय (Vegetable Business) शुरू करना एक बहुत ही लाभदायक और सदाबहार विचार है। इस रोजगार में आपको रोजाना और एक समय से काम करने के अवसर मिलते है। 
यदि आप एक समय सारणी के तहत, नौकरी जैसा काम करना चाहते हैं इसकी तलाश कर रहे हैं तो सब्जी बेचने वाला काम आपके लिए उपयुक्त है। ये काम आपको रोजाना करने का अवसर मुहैया कराता है, और एक अनुशासन में आमदनी भी कराता है। इसमें आपकी आमदनी निश्चित है। तो चलिए जानते है इसके बारे में। इसको आप एक मेट्रो शहर में कैसे शुरू कर सकते हैं। 

 . सब्जी बिजनेस मॉडल कैसे चुनें
सब्जी व्यवसाय में बहुत प्रकार के मॉडल हैं। जब मैंने सब्जी विक्रेता से जानकारी लिया और कई सब्जी मार्केट को देखा और उसको परखा तो हमें कुछ तथ्य मिले। जिसको एक मॉडल के रूप में देखते है तो यह साफ हो जाता है कि आप सब्जी बेचने के कौन सा पैटर्न को अपनाये और एक सफल सब्जी विक्रेता बने। आप अपनी बजट और क्षमता के अनुसार इनमें से कोई एक मॉडल को चुन सकते हैं:
पहला, ठेला या मोबाइल वेंडर्स वाला पैटर्न। यह कम बजट (मतलब कम इनवेस्ट पैसा ) वाला पैटर्न है। यह पैटर्न सबसे अधिक लोकप्रिय और अधिक आमदनी देने वाला साबित होता है। इसकी शुरूआत कम इनवेस्ट से की जा सकती है। इसमें झंझट भी कम होते है। इसमें किसी दुकान का किराया नहीं देना पड़ता।  
दूसरा, मॉडल है फिक्स्ड दुकान (Retail Shop)। इस मॉडल में आपको एक दुकान की जरूरत होती है। इसका चुनाव आपको अपने विवेक से करने होते हैं। आपको देखना होगा कि यहाँ सब्जी की दुकान चलेगी या नहीं ये आपका फैसला पर निर्भर करेगा। इसमें आपको बदलाव करने के अवसर कम मिलेंगे। यह निश्चित काम की श्रेणी में आता है। इसके लिए आप आवासीय क्षेत्र या मुख्य बाजार का चुनाव कर सकते हैं।
तीसरा, मॉडल है सोसायटी / होम डिलीवरी मॉडल। इसमें आपको नेटवर्क का सहारा लेना होगा। इसमें आप अपने घर पर ही सब्जी की दुकान खोलेंगे और लोगों की आवश्यकतानुसार सब्जी देने का काम करेंगे। मांग के अनुसार डिलीवरी करने होंगे। आपको फोन आयेगा फिर आप उनको सब्जी डिलीवरी करेंगे। या दूसरा काम ये भी किया जाता है कि आप सब्जी को लेकर घरों-घर घुमा सकते हैं। आप अपने स्वेच्छा से इनमें से कोई एक पैटर्न को चुनकर काम कर सकते हैं। व्हाट्सएप या फोन कॉल के जरिए सीधे हाउसिंग सोसायटियों और अपार्टमेंट्स में ताजी सब्जियां पहुंचाना होता है।
उपरोक्त तीन प्रकार के सब्जी बेचने के मॉडल अभी के मेट्रो शहर में चल रहे हैं। अब तो छोटे शहरों में भी ये मॉडल शुरू हो चुके है। आप तीनों में से कोई एक मॉडल चुनकर अपना सब्जी बेचने का काम की शुरूआत कर सकते हैं और एक निश्चित आमदनी को स्रोत बना सकते हैं। तीनों मॉडल बेहतर हैं, लोग इससे पैसा कमा रहे है। आप अपने सुविधा और इच्छानुसार इनमें से कोई एक मॉडल चुन सकते हैं। 
इस सब्जी व्यवसाय से संबंधित इतनी जानकारी से आपको काम नहीं चलेगा इसके लिए और अधिक जानने की आवश्यकता है। हम लोग इससे संबंधित पूरी जानकारी लेकर आने वाले हैं। तो बने रहिये अगले अंक में आपको बतायेंगे कि आपको किस स्थान पर किस मॉडल का चुनाव करना चाहिए। 
 (रिपोर्ट- शैलेन्द्र कुमार बिजनेस डेस्क N5)
Shailendra Kumar