ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के शिक्षक शशांक पाठक ने दी अनशन की चेतावनी, रिहाई की मांग तेज:खान सर-रोशन आनंद विवाद।।
ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के शिक्षक शशांक पाठक ने दी अनशन की चेतावनी, रिहाई की मांग तेज:खान सर-रोशन आनंद विवाद।। पटना/N5: बिहार के कोचिंग जगत के दो चर्चित चेहरों, खान सर और रोशन आनंद के बीच चल रहा विवाद अब एक नया मोड़ लेता दिख रहा है। हाल ही में इस पूरे मामले पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के इतिहास शिक्षक शशांक पाठक ने रोशन आनंद की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध करते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शशांक पाठक ने रोशन आनंद की गिरफ्तारी को पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा, "जिन बिंदुओं पर रोशन आनंद सर को गिरफ्तार किया गया है, वे सारे बिंदु निराधार साबित हुए हैं। इस सच्चाई से शासन और प्रशासन दोनों भली-भांति अवगत हैं। इसके बावजूद भी उन्हें इतने दिनों से हिरासत में रखना पूरी तरह से गलत है।" शिक्षक शशांक पाठक ने गिरफ्तारी के आधारों पर सवाल उठाते हुए आगे कहा कि रोशन आनंद पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं और उनके पीछे कोई ठोस तर्क या साक्ष्य नहीं है। उन्होंने इस मामले में प्रशासन के र...